संभल, फरवरी 1 -- राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने रविवार को गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। राज्य मंत्री ने सबसे पहले ओपीडी में पहुंचकर इलाज करा रहे मरीजों से सीधे बातचीत की और दवाइयों, जांच तथा डॉक्टरों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इसके बाद राज्य मंत्री जच्चा-बच्चा केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने पैथोलॉजी विभाग का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जांच सेवाओं की स्थिति पर संतोष जताते हुए निर्देश दिए कि सभी जांचें नियमित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से की जाएं। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं...