कौशाम्बी, जून 4 -- राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री कृष्णा पासवान ने गुरुवार को मां शीतला अतिथि गृह सयारा में सीएम युवा योजना के लाभार्थियों मोहित कुमार एवं शोभित कुमार को पांच लाख का डमी चेक प्रदान किया। इसी प्रकार उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों दिनेश कुमार प्रजापति एवं गुड्डी देवी को टूल किट सौंपी। राज्यमंत्री का जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद गुरुवार को प्रथम आगमन रहा। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों पर विशेष रूप से फोकस किया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों रामसागर, सुमित्रा व सुनीता को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान किया। यह भी पढ़ें- 'कान्हा' की गोशाला में हो पर्याप्त व्यवस्था इसके अलावा लाभा...