राज्यमंत्री ने लाइन मैन की पत्नी को सौंपा 7.5 लाख का चेक
पीलीभीत, जून 21 -- पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने आउट सोर्सिंग के अंतर्गत बिजली विभाग में कार्यरत लाइन मैन कर्मी विजय राठौर की आकस्मिक मौत के मामले में उनकी पत्नी को 7.5 लाख की सहायत राशि का चेक सौंपा गया। विजय की दो जून को कलेक्ट्रेट परिसर में अनायास कार्य करते वक्त मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर काफी लोगो में आक्रोश रहा था। राज्यमंत्री गंगवार ने मृतक विजय राठौर के घर पहुचकर बिजली विभाग एवं आउटसोर्स कम्पनी की ओर से 7.5 लाख सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस मौके पर डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह, बिजली विभाग के अधिशासी अभियन्ता, एसडीओ आदि भी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.