कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- कौशाम्बी। राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने बुधवार को पटाखा विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने पीड़ितों को आर्थिक सहायता के लिए चेक दिया। छह मृतकों के परिजनों को 40 लाख का चेक दिया गया। इतना ही नहीं बर्तन भी दिए गए। राज्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री कृष्णा पासवान बुधवार को सबसे पहले महमूदपुर गांव पहुंचीं। उनके साथ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, भोलेशंकर कुशवाहा व अन्य लोग थे। पटाखा विस्फोट में मारे गए राजेश की पत्नी माला देवी से मिलकर संवेदना जाहिर करते हुए ढांढस बंधाया। साथ ही आठ लाख 50 हजार रुपये का चेक दिया। इसके बाद राज्यमंत्री मीरपुर गांव पहुंची। वहां उन्होंने गया प्रसाद साहू से मिलीं। घटना में गया प्रसाद ...