संभल, मार्च 17 -- भारतीय जनता पार्टी के शहर कार्यालय पर मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कार्यकारिणी व नगर पालिका के नामित सभासदों का सम्मान किया गया। भाजपा नगर कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी और नगरपालिका के नामित नवनियुक्त सभासदों का का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गुलाब देवी ने सभी नाम नियुक्त पदाधिकारी को आशीर्वाद दिया और पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आग्रह किया। इसके बाद नवनियुक्त जिला महामंत्री मनोज कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष सुधीर मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष अंकित जैन और जिला मंत्री राखी सिरोही व डा. विशाल चौहान। नामित सभासद बाबूलाल, संजय बंसल, रोहित दिवाकर, विकी प्रजापति उमा श्रीवास्तव को पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख डा. सुगंध सिंह, नगरध्यक्ष अंकुर ...