मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर,संवाददाता। राज्य स्तरीय बाल उत्सव कार्यक्रम के तहत प्रगति 2026 के आत्म सम्मान से समानता तक लखनऊ में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विंध्याचल मंडल के दस छात्र-छात्राओं को मेरे बदलाव की कहानी,कॉमिक बुक की उत्कृष्ट रचना करने पर सूबे बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया। शिक्षा राज्यमंत्री के हाथो पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राएं चहक उठे। पुरस्कृत होने वाली छात्राओं में सिटी ब्लाक के मुहकोचवा कंपोजिट स्कूल की छात्रा संध्या बिन्द, रिया प्रजापति, निशांत प्रजापति पुरस्कार में शामिल रहे। इनमें संध्या,निशांत और राजदीप को कामिक की रचना करने पर और सीएस मोहकोचवा की रिया पहाड़ी ब्लाक की खुशी को मेर बदलाव की रोचक कहानी की सुंदर प्रस्तुतियों के आधार पर पु...