राज्यमंत्री ने पिछड़ा वर्ग कल्याण की योजनाओं की प्रगति समझी
आगरा, मार्च 19 -- राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा विभाग नरेंद्र कश्यप ने यहां विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं पर चर्चा की। मंडल स्तरीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली और लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने में किसी प्रकरण की कोई लापरवाही नहीं बरतने पर जोर दिया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने यहां लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण अतिथि गृह पर पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग' के मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा की। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति व जन-कल्याणकारी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.