देवरिया, अप्रैल 9 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने मोहर भाई चौक से पयासी तक बन रही नवीन सड़क एवं चौड़ीकरण कार्य का बुधवार को औचक निरीक्षण किया और मानकों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।राज्यमंत्री ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से दो विधानसभा क्षेत्रों की जनता के बीच संपर्क मजबूत होगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों व गाइडलाइन के अनुरूप कराया जाएगा, ताकि बेहतर और टिकाऊ सड़क तैयार हो सके। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल तथा मीडिया प्रभारी राजीव मिश्रा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.