कौशाम्बी, मई 9 -- प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, धर्मवीर प्रजापति शनिवार को जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने महिला थाना के पास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से भूमि पूजन कर जिला कमांडेंट होमगार्ड्स भवन का शिलान्यास किया। भूमिपूजन के बाद उन्होंने कहा कि सरकार ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए अनेक कार्य किए हैं। इस क्रम में निरंतर कार्य किया जा रहा है। होमगार्ड्स के हित में यथा वर्दी भत्ता, दैनिक भत्ता एवं ट्रेनिंग भत्ता आदि में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। शत-प्रतिशत होमगार्ड्स जवानों को ड्यूटी मिल रही है। यह भी पढ़ें- मंडलीय होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र का मंत्री ने किया शिलान्यास नए भवन के निर्माण से विभागीय कार्यों में सुगमता आएगी तथा आमजन क...