राज्यमंत्री ने जन चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
रामपुर, जून 17 -- बिलासपुर। क्षेत्र के बंगाली बाहुल्य गांव मानपुर ओझा में बुधवार को राज्यमंत्री की उपस्थिति में जन चौपाल आयोजित की गई, जिसमें कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख को चौपाल में कई लोगों ने राशन कार्ड सम्बंधी समस्याएं बताईं, जिस पर राज्यमंत्री ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पशुपति देव को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्युत समस्याओं को लेकर उन्होंने अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह से कहा कि वह इनका जल्दी से जल्दी निस्तारण कराएं। चौपाल में ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, बीडीओ नरेंद्र कुमार सिंह, कोतवाल जीत सिंह, योगेश झाम, करन हलदार, मधुव्रत राय, शुभंकर वाइन, दिलीप हलदार, मुकेश मिस्त्री, श्यामल मिर्धा सहित अनेक अधिकारी, ग्रामीण जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.