इटावा औरैया, जुलाई 15 -- इटावा। प्रदेश के पशुधन व दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने ग्राम परौली रमायन गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होने गौशाला में गोवंश की सुरक्षा, स्वास्थ्य, और चारा, पानी व शेड को देखा। का जायजा लिया। उन्होने पशुओं की वास्तविक संख्या, साफ-सफाई, भूसे की उपलब्धता, और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी देखा। इस दौरान कृष्णा पासवान व जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने गायों को गुड़ खिलाया। राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए समाज से गौवंश के संरक्षण और सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होने गौशाला प्रबंधन से कहा कि गायों के लिए स्वच्छ पेयजल, पौष्टिक चारा, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और साफ-सुथरा वातावरण बनाया जाए। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: पांच मिनट में भदावरी फॉर्म का दौरा...