प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज। प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश सिंह राठौर ने गुरुवार को आजाद सर्किट हाउस में शहर की नाला सफाई की समीक्षा की। नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक में राज्य मंत्री ने नाला सफाई की पूरी जानकारी मांगी। अधिकारी और इंजीनियरों ने मंत्री को बताया कि शहर में 95 फीसदी नालों की सफाई हो चुकी है। समीक्षा बैठक के बाद मंत्री कुकुरकटवा गांव गए। कुकुरकटवा गांव में मंत्री ने उस पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जहां बीते 16 जून को एकसाथ तीन की हत्या हुई थी। यह भी पढ़ें- व्यापारी परिवार पर हमले के आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई : राज्यमंत्री राकेश राठौर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...