राज्यमंत्री ने की क्षेत्र की समृद्धि की कामना
कौशाम्बी, अगस्त 29 -- सरसवां विकास खंड के ऊनो गांव स्थित प्रसिद्ध पजौहा नाथ शिव मंदिर में एक माह से चल रहे श्रीराम चरित मानस पाठ के समापन के बाद शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पहुंची राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने भी दर्शन-पूजन करते हुए क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना किया। कार्यक्रम के दौरान पहुंची मुख्य अतिथि राज्यमंत्री ने भगवान भोले नाथ का पूजन-अर्चन करने के बाद भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। उनके कार्यक्रम में शामिल होते ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का आयोजन प्रदीप गर्ग एवं धीरेंद्र गर्ग, पूर्व प्रधान ग्राम ऊनो द्वारा किया गया। आयोजकों और ग्रामीणों ने राज्यमंत्री कृष्णा पासवान का फूल-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.