वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी। स्टांप और न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने बुधवार को शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर, तरना, नारायणपुर और सरसौली वार्डों में 1.25 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें सड़क नवनिर्माण, मरम्मत, इंटरलॉकिंग, पेयजल, सीवर, त्वरित निधि और पूर्वांचल निधि से 7 स्वीकृत कार्य शामिल हैं। इस मौके पर विवेक पांडेय, रोहित मिश्रा, बलिराम कन्नौजिया, मोनू जायसवाल, विनोद, सुरेंद्र यादव, रागिनी यादव, तेजू सोनकर, सचिन सोनकर, सदाफल सोनकर, अभिषेक मिश्रा, गोलू, कल्लू, मल्लू, दीपक सिंह, सुधांशु पांडेय, राजेश उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...