रामपुर, मई 18 -- बिलासपुर में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। ग्राम पंजाबनगर से सदराखेड़ा मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत लगभग 55.49 लाख रुपये है और मार्ग की लंबाई लगभग 780 मीटर है। इसके अतिरिक्त अलीपुर ठेका से गुरुद्वारे की ओर जाने वाले मार्ग का भी शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत लगभग 68.67 लाख रुपये तथा लंबाई लगभग 1.100 किलोमीटर है। इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्रीय विकास को मजबूती प्राप्त होगी। यह भी पढ़ें- विधायक ने 5 करोड़ की सड़कों का किया शिलान्यास यह भी पढ़ें- जैथरा-दरियावगंज मार्ग का 18.94 करोड से होगा निर्माण कार्य यह भी पढ़ें- बेहड़ ने सड़कों का लोकार्पण किया

ह...