पीलीभीत, दिसम्बर 18 -- पीलीभीत। उप्र के गन्ना विकास एंव चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बुद्धवार को दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन व नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट कर महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही कई मुद्दों पर आवश्यक चर्चा भी की। दिल्ली में राज्यमंत्री गंगवार ने शीर्ष नेताओं से मुलाकात में संगठनात्मक विषयों एवं राष्ट्रहित से जुड़ें मुद्दों और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की। नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में संवाद की अहमितय पर जोर दिया। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का सानिध्य मिला है। सरकार एंव संगठन के बीच समन्वय बनाकर जन कल्याण की दिशा में काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस...