सहारनपुर, मार्च 5 -- रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान में औद्योगिक विकास व संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने लोगों को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। चौ. मेलाराम पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, कृष्ण चंद सैनी, विजयपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक सैनी, प्रमोद कौशिक, दुष्यंत कुमार, अनिरुद्ध सैनी, वेदपाल कोरी, सचिन पंवार, डॉ. विक्रम सिंह, सौरव सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...