बागपत, अगस्त 9 -- बागपत। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री केपी मलिक ने रविवार को सरूरपुर गांव के गुफा मंदिर पहुंचकर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शिवभक्त कांवड़िये अत्यंत कठिन साधना और आस्था के साथ सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। उनकी सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी है। प्रदेश की योगी सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुष्पवर्षा के बाद राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा और मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- डीएम एसपी ने बरसाए फूल, गदगद हुए शिव भक्त उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बने रहें। यह भी पढ़ें- का...