सहारनपुर, मई 20 -- विकास खंड रामपुर मनिहारान के गांव मिर्जापुर एवं गांव अंबेहटा में आरसीसी सेंटर, आंगनबाड़ी केन्द्र व नाला निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन राज्यमंत्री जसवंत सैनी व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। साथ ही शिलापट्ट का अनावरण भी किया। बुधवार को गांव मिर्जापुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाला, शिक्षा तथा महिला एवं बाल विकास से जुडी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण से बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा नाला निर्माण से जल निकासी की समस्या का समाधान होगा। कार्यक्रम मेंभाजपा जिलाध्यक्ष अजीत...