राज्यमंत्री ने अन्नपूर्णा भवन का किया उद्घाटन
बाराबंकी, मई 16 -- दरियाबाद, संवाददाता। क्षेत्र के सिसौना गांव में अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताया। राज्यमंत्री ने कहा कि जनता ने कमल पर भरोसा जताया है और 'कमल का बटन कमाल कर रहा है।' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की ताकत वैश्विक स्तर पर बढ़ी है और भारतीय सैनिकों ने अपनी वीरता का लोहा मनवाया है। सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीबों के लिए काम कर रही है और 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में कई सरकारें आईं, लेकिन मोदी सरकार ने किसानों को सम्मान देने का काम किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.