बांदा, अप्रैल 18 -- बांदा। स्मार्ट मीटर में खामियों के विरोध में उपभोक्ता लगातार आवाज उठा रहे हैं। राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा, अधीक्षण अभियंता रविकांत वर्मा तथा एक्सईएन राजीव रंजन से कहा कि स्मार्ट उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए। उनके मन में जो स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम है, उसे कैंप लगाकर दूर किया जाए। गलत बिलिंग, बिल संशोधन में देरी और तकनीकी दिक्कतों को लेकर भी चर्चा की। कहा कि अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। हालांकि उपभोक्ताओं की प्रीपेड मीटर से पोस्टपेड में बदलने की मांग है, पर इस पर चर्चा नहीं हुई। यह भी पढ़ें- उपभोक्ता भी बोले, तेज चल रहे स्मार्ट मीटर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.