नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में गांव वालों की शिकायतों पर राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर रविवार को सालपुर के सरकारी इंटर कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे को तो गेट बंद मिला। इसके बाद स्कूल की दीवार फांदकर परिसर में दाखिल। अंदर का हाल देखकर मंत्री भड़क गए। मंत्री ने देखा कि पांच कमरों की छत गायब है। चाहरदीवारी टूटी और छात्रों के लिए शौचालय तक नहीं मिला। ऐसी बदहाल व्यवस्था पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए प्रिंसिपल और डीआईओएस को फोन कर पिछले 10 साल में मिले बजट और उसके खर्च का हिसाब तलब कर लिया। आपको बता दें कि राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर रविवार को सालपुर गांव के सीआईएसएफ जवान विवेक डागुर की मौत पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। गांव के लोगों ने सरकारी इंटर कॉलेज की बदहाली की शिकायत की। ग्रामीणों की बात सुनकर मंत्री दिलेर...