राज्यमंत्री गुलाब देवी ने सीसी सड़क व शहीद स्मारक का किया लोकार्पण
संभल, जून 25 -- प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बुधवार रात नगर के घाटलेश्वर गेट वार्ड संख्या पांच में नव निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लहरावन में शहीद महेश चंद्र दिवाकर स्मारक का फीता काटकर उद्घाटन किया। घाटलेश्वर गेट में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में गुणवत्ता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस दौरान नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, गिरीश रतन, राजेंद्र मौर्य, चंद्रसेन दिवाकर, शिव कुमार सैनी, संजय सैनी, अमन कोरी, मनोज दिवाकर, उमेश सैनी और शुभम अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.