सहारनपुर, जून 15 -- रामपुर मनिहारान। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बार रुम, लाइब्रेरी, शौचालय आदि समस्याओं के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री जसवंत सैनी को एक ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। राज्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की है कि नवनिर्मित तहसील भवन में करीब सात माह से तहसील का कार्य चल चल रहा है। जिसमें अधिवक्ताओं के लिए सभा करने हेतु बार रुम के लिए जगह, लाइब्रेरी हेतु जगह, वाटर कूलर, शौचालय की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था शीघ्र की जाए।ज्ञापन देने वालों अध्यक्ष अनिल कुमार गुर्जर, महासचिव मुरारी लाल, अकलेश सैनी,योगेंद्र पुंडीर,विशाल कुमार रोड आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...