कन्नौज, मई 15 -- तिर्वा, संवाददाता। विधायक कैलाश राजपूत के राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विधानसभा आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। फगुहा कट से विधानसभा बार्डर तक दर्जनों जगह भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर राज्यमंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने काफिले से गुरुज किया और महज दो गाड़ियों से ही क्षेत्र पहुंचे। एक गाड़ी में मंत्री थे जबकि दूसरी गाड़ी सुरक्षा के लिए पुलिस स्कार्ट रही। वहीं मंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे भाजपा नेताओं ने भी गाड़ियों से परहेज किया और एक ही गाड़ी से पहुंचे। बीते दिनों योगी सरकार के हुए कैबिनेट विस्तार में तिर्वा से चौथी बार विधायक चुनकर सदन पहुंचे कैलाश राजपूत को भी राज्यमंत्री बनाया गया। उनके राज्यमंत्री बनने की जानकारी पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्...