राज्यमंत्री के सामने यमुना कटरी के विकास की अग्निपरीक्षा
फतेहपुर, मई 12 -- खागा, संवाददाता: विधायक कृष्णा पासवान के राज्यमंत्री बनने के साथ ही दोआबा, खासकर यमुना कटरी के निवासियों की उम्मीदें आसमान छूने लगी हैं। इस नई जिम्मेदारी के साथ चुनौतियों का पहाड़ भी उनके सामने खड़ा है। अब तक कृष्णा एक विधायक के तौर पर क्षेत्र की समस्याओं को शासन तक पहुंचाती रही हैं लेकिन अब वह स्वयं सरकार का हिस्सा हैं। जनता की अदालत में अब सवाल 'मांग' का नहीं, बल्कि 'समाधान' का होगा। वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल लगभग नौ महीने शेष है। जानकार बताते हैं कि इतने कम समय में समूचे जिले और विशेष रूप से अपनी विधानसभा के दुर्गम यमुना कटरी क्षेत्र का कायाकल्प करना राज्यमंत्री कृष्णा पासवान के लिए किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं होगा। कटरी की सबसे बड़ी समस्या जर्जर सड़कें हैं। बारिश के दिनों क्षेत्र की कई सड़कें दलदल में बदल जाती है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.