गौरीगंज, फरवरी 11 -- गौरीगंज।राज्य मंत्री जयंत चौधरी के टेट प्रकरण पर दिये गये बयान के विरोध में प्राथमिक शिक्षकों ने जामो तिराहे पर बयान की प्रतियां व पुतला दहन कर विरोध जताया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र व जिलामंत्री अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में इकठ्ठा हुए शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि टीईटी की अनिवार्यता के सम्बन्ध में केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री का बयान बहुत ही अन्यायपूर्ण है। इससे शिक्षकों में खासा रोष व्याप्त है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के कारण टेट की अनिवार्यता के पूर्व नियुक्त देश के लगभग 20 लाख शिक्षकों की नौकरी खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान न होने तक जोरदार आंदोलन किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.