बागपत, अगस्त 12 -- चांदीनगर। खैला निवासी व मेरठ दक्षिण से भाजपा विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. सोमेंद्र तोमर के चाचा राजा राम तोमर का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अविवाहित थे। चाचा के निधन का समाचार राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर को मिला, तो वे तुरंत ही अपने पैतृक गांव खैला पहुंच गए। जहां उन्होंने अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत चाचा की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद गांव के श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में राजा राम तोमर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी तादाद में ग्रामीण शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...