जौनपुर, जनवरी 5 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुजानगंज में आयोजित अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को जा रहे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह का जिले की सीमा इटहरा बॉर्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष कपिल मुनि उमरवैश्य ने पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर सुशील मिश्रा, पुष्पा शुक्ला, गिरीश शर्मा, अनुज श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, मनीष त्रिपाठी, संतोष गुप्ता, बाबा गुप्ता, अतुल त्रिपाठी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.