हरदोई, मई 4 -- हरदोई। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल पांच मई को फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे लखनऊ रोड स्थित खेतुई बालाजी मंदिर के पास होगा। यह फोरलेन रोड खेतुई बालाजी मंदिर से पिहानी चुंगी तक बनाई जाएगी। सड़क निर्माण के बाद शहर के भीतरी क्षेत्रों में प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम से स्थानीय निवासियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना के तहत आधुनिक डिवाइडर और फुटपाथ का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है। यह भी पढ़ें- भाजपा में फिर घमासान, सांसद ने राज्य मंत्री पर साधा निशाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.