सहारनपुर, अप्रैल 13 -- नकुड़, संवाददाता। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री असीम अरुण ने रविवार को क्षेत्र के गांव बाधी में संत रविदास मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने संत शिरोमणि रविदास की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि से होने वाले इस कार्य का उद्घाटन किया। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी जाति और पंथ के लोगों को समानता के भाव के साथ लेकर आगे बढ़ रही है। राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बाबा साहेब के संविधान के अनुसार दलितों, पिछड़ों और अन्य सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश को जंगलराज और बीमारू राज्य बनाया था, जबकि भाजपा सरकार की रिकॉर्ड विकास योजनाओं और चाक-चौबंद कानून व्यवस्था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.