रांची, मई 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की झारखंड इकाई दो दिनी एक्सपोजर विजिट 11-12 मई को आयोजित करेगी। इसके तहत झारखंड के विभिन्न जिलों से चयनित लगभग 80 जनजातीय छात्र कार्यकर्ताओं को रांची लाकर शहरी जीवन शैली, शैक्षणिक संस्थानों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से परिचित कराया जाएगा। इस कार्यक्रम का पोस्टर शुक्रवार को जारी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करना, उनके बौद्धिक व सामाजिक विकास को गति देना और समाज निर्माण में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान छात्र विभिन्न शैक्षणिक परिसरों, प्रशासनिक संस्थानों एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्वों से संवाद कर अनुभव प्राप्त करेंगे। यह भी पढ़ें- खूंटी में एबीवीपी का प्रतिभा सम्मान समारो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.