राज्यभर में धनबाद ने सबसे अधिक राजस्व जमा किया
रांची, मई 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वाणिज्य कर विभाग ने अप्रैल 2026 के लिए राज्य के बार, होटल, क्लब और रेस्तरां सेक्टर की डिवीजन वार रिपोर्ट तैयार की है। इसके अनुसार, राज्य में पंजीकृत कुल 203 करदाताओं (टैक्सपेयर्स) में से केवल 121 ने ही टैक्स का भुगतान किया है, जबकि 80 करदाताओं का टैक्स अभी भी लंबित है। पूरे राज्य से अप्रैल महीने में कुल 0.7634 करोड़ रुपये (लगभग 76.34 लाख रुपये) का राजस्व जमा हुआ है। रांची में सबसे ज्यादा बार और होटल करदाता है। वहीं, धनबाद डिवीजन ने सबसे अधिक राजस्व जमा किया है। दरअसल वाणिज्य कर विभाग ने बीते शुक्रवार को अपने पांच डिवीजनों में राजस्व संग्रहण को लेकर समीक्षा बैठक की थी। बैठक में बार, होटल, क्लब और रेस्तरां के राजस्व संग्रहण सहित माल एवं सेवा कर (जीएसटी) और झारखंड पेशेवर कर (जेपीटी) पर चर्चा हुई। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.