राज्यभर में ग्रामीण हाट के लिए 203 स्थलों का चयन हुआ
पटना, अगस्त 4 -- जीविका दीदियों के बनाए उत्पाद अब एक ही स्थान पर मिलेंगे। इसके लिए राज्यभर में 203 स्थलों का चयन किया गया है। इन स्थानों पर हाट का निर्माण करने को लेकर नालंदा समेत कुछ अन्य जिलों से अंतिम स्तर पर प्रस्ताव प्राप्त हो गए हैं। मंगलवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जीविका एवं वीबी-जीरामजी योजना की समीक्षा की। मंत्री ने निर्देश दिया कि इन ग्रामीण हाटों में जीविका दीदियों के उत्पादों की बिक्री और विपणन एक ही छत के नीचे होगा। जीविका दीदी के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को दिये जाने वाले पोशाक की आपूर्ति निरंतर बनी रहे। इसमें किसी रूप में कमी नहीं हो। इन हाट बाजारों में भंडारण कक्ष, दुकानें, बिक्री के लिए शेड युक्त चबूतरा, शौचालय तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। पंचायत, प्रखंड और जिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.