पटना, जून 1 -- बिहार में विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक नई पहल शुरू की जा रही है। राज्यभर के नौवीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ाने वाले 8990 शिक्षकों को 'एक्शन रिसर्च' का विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण पांच जून तक विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में होगा। इसके लिए विभिन्न जिलों के शिक्षकों को संबंधित शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान से टैग किया गया है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को अपनी ही कक्षा पर अध्ययन करने के लिए तैयार किया जाएगा। 'एक्शन रिसर्च' से शिक्षक यह समझ सकेंगे कि कक्षा में कौन से बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं, किन विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि कम है और उनकी कम उपस्थिति के पीछे क्या कारण है। यह भी पढ़ें- राज्यभर के 8990 शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण अध्ययन में जो बातें सामने आएंगी उसके लिए रणनीति बनाकर काम करेंगे।...