रांची, अप्रैल 13 -- रांची, वरीय संवाददाता झारखंड में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाने की तैयारी की गई है। राज्य सरकार और वन विभाग ने मिलकर इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। इस योजना के तहत करीब 1500 हेक्टेयर गैर वन भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा, ताकि उन क्षेत्रों को भी हरियाली से जोड़ा जा सके जो अब तक वन क्षेत्र से बाहर रहे हैं।इससे न केवल पर्यावरण संतुलन बेहतर होगा, बल्कि शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। इस अभियान के तहत पूरे राज्य में गैबियन संरचनाओं का उपयोग करते हुए लगभग 2.82 लाख पौधरोपण किया जाएगा। गैबियन तकनीक का उपयोग मिट्टी के कटाव को रोकने और पौधों के संरक्षण के लिए किया जाता है, जिससे पौधों के जीवित रहने की दर में उल्लेखनीय वृद्धि होती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.