लातेहार, फरवरी 18 -- चंदवा प्रतिनिधि। ग्लिटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य हिमांशु सिंह को राज्यपाल के निवास, लोक भवन (रांची) में आयोजित विशेष एट होम समारोह में आमंत्रित किया गया। इस समारोह में पूरे झारखंड से सिर्फ तीन प्राचार्यों को इस आयोजन के लिए चुना गया था। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित समारोह में श्री सिंह की सहभागिता को स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता और निरंतर प्रगति के रूप में देखा जा रहा है। स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह सम्मान संस्थान की डायरेक्टर की दूरदर्शी सोच और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। राजभवन से मिला सीधा निमंत्रण इस बात का प्रमाण है कि जीटीपीएस ने जिले से निकलकर राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। इस सम्मान के बाद स्कूल की प्रतिष्ठा और बढ़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.