राज्यपाल से युवा नेता राजीव के नेतृत्व में मिला प्रतिनिधिमंडल
रामगढ़, अगस्त 15 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला। इस दौरान रामगढ़ जिले के महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही वर्षों से लंबित जनहितकारी योजनाओं के संबंध में लिखित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विशेष रूप से हुप्पू-केनके स्थित राज्य के प्रथम सरकारी महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में शीघ्र नियमित शैक्षणिक सत्र शुरू कराने, अधूरी योजनाओं को पूरा कराने तथा लंबे समय से बंद परियोजनाओं को जनहित में जल्द संचालित कराने की मांग की। कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार यह संस्थान झारखंड की बेटियों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा का बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया था। लंबे समय तक संस्थान का संचालन नहीं होने से सरकारी परिसंपत्तियों के रखरखाव के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.