पटना, मई 25 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक भवन जाकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य में उच्च शिक्षा के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर बातें हुईं। मालूम हो कि राज्य के कई विश्वविद्यालयों में कुलपतियों और प्रतिकुलपतियों की नियुक्ति शीघ्र होनी है। वहीं, विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया को और पारदर्शी और सुगम बनाने, परीक्षा कैलेंडर का सख्ती से पालन, गुणवत्तपूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने से लेकर शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों की बहाली के लिए कई पहल हुई हैं। इन तमाम मुद्दों पर भी दोनों के बीच चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने खुद एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...