रांची, जनवरी 14 -- रांची, संवाददाता। पूर्व मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश ठाकुर ने बुधवार को मकर संक्राति के अवसर पर लोकभवन जाकर राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्हें मकर संक्राति एवं टुसु पर्व की शुभकामनाएं दीं। पूर्व मंत्री ने पुस्तक एवं शॅाल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मिथिलेश ठाकुर ने राज्यपाल से कई विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल को मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि स्वर्गीय यदुवंश सहाय और स्वर्गीय अमिय कुमार घोष पलामू प्रमंडल के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी थे। वर्ष 1946 से ये भारत की संविधान सभा के सदस्य थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान युवा पीढ़ी को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन, संविधान निर्माण एवं पलामू प्रमंडल की धरती के वीर सपूतों से अवगत रखने की आवश्यकता है। श्रद्धांजलि स्वरूप नीलांबर-पीतांबर विश्वव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.