पटना, मार्च 19 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने गुरुवार को लोक भवन जाकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सय्यद अता हसनैन से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया भी साथ थे। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने राज्यपाल के सफल और उज्जवल कार्यकाल की कामना की। श्री सरावगी ने कहा कि राज्यपाल सैयद अता हसनैन भारतीय सेना के वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी रहे हैं। उन्होंने अपने करीब 40 वर्षों के सैन्य करियर में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। राज्यपाल का प्रशासनिक और जनसेवा का अनुभव बिहार के लिए काफी लाभप्रद होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.