रांची, मार्च 19 -- रांची। पीएचडीसीसीआई झारखंड के चेयरमैन डॉ. एसपी अग्रवाल ने गुरुवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। आगामी तृतीय हेल्थ समिट में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल को आमंत्रित किया। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि समिट का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं, पीपीपी मोड और अनुसंधान पर सार्थक चर्चा करना है। हेल्थ समिट में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, शशि प्रकाश झा सहित विभिन्न संबंधित विभागों, विशेषज्ञों, उद्योग जगत एवं अन्य प्रमुख हितधारकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.