रांची, मार्च 13 -- रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के नवनियुक्त कुलपति राजीव मनोहर ने शुक्रवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में ऐसा शैक्षणिक वातावरण विकसित करें जिससे अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी यहां आकर्षित हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...