राज्यपाल से मिली पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पेटल
हजारीबाग, जून 3 -- हज़ारीबाग, वरीय संवाददाता । हजारीबाग की बेटी और पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पटेल ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में पर्यटन विकास की संभावनाओं तथा राज्य की वैश्विक पहचान को मजबूत बनाने के विषय पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान स्टेफी पटेल ने झारखंड के पर्यटन क्षेत्र में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य, संस्कृति और पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध राज्य है, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान दिलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जन्मभूमि के लिए कार्य करने और राज्य के विकास में योगदान देने में खुशी होगी। स्टेफी पटेल ने कहा कि वह विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और यहां की प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.