हल्द्वानी, अप्रैल 23 -- दीक्षा बिष्ट लमगड़िया हल्द्वानी। राजकीय महिला महाविद्यालय की एनएसएस स्वयंसेवी दिव्यांशी मिश्रा ने 21 अप्रैल को राजभवन देहरादून में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। दिव्यांशी ने इसी वर्ष 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया था। भेंट के दौरान राज्यपाल ने दिव्यांशी के नेतृत्व कौशल और सामाजिक सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। महाविद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दिव्यांशी की सफलता अन्य छात्राओं को राष्ट्र सेवा और अनुशासन के प्रति प्रेरित करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...