रांची, अप्रैल 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंटकर उन्हें 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले 'विश्व नवकार महामंत्र दिवस' में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर बताया कि यह आयोजन विश्व स्तर पर एक साथ मनाया जाएगा, जिसमें विश्व शांति और समृद्धि के लिए णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा। यह मंत्र सार्वभौमिक है और इसे सभी धर्मों के लोग श्रद्धा के साथ उच्चारित कर सकते हैं। जीतो के अध्यक्ष विशाल जैन ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। यह कार्यक्रम हरमू स्थित मारवाड़ी भवन में सुबह 8 से 9:36 बजे तक आयोजित होगा। प्रतिनिधिमंडल में सर्वेश जैन, एकता बड़जात्या, नितेश जैन और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.