रांची, जुलाई 8 -- रांची। अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा झारखंड प्रदेश और चंद्रवंशी क्षत्रिय रवानी महासभा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। उन्होंने आठ सूत्री मांग पत्र सौंपकर बताया कि रांची समेत आठ जिलों में उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने सीएनटी-एसपीटी एक्ट में समान अधिकार देने, पिछड़ा आयोग में प्रतिनिधित्व देने और खतियान के अभाव में युवाओं के जाति-आवासीय प्रमाण पत्र न बनने की समस्या उठाई। प्रतिनिधिमंडल में किशोर वर्मा, प्रेम वर्मा, सलोनी, रविंद्र वर्मा, बजरंग वर्मा शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...