शाहजहांपुर, मार्च 2 -- शाहजहांपुर। स्वदेशी जागरण मंच शाहजहांपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल से लखनऊ लोकभवन में भेंट कर राज्य में उद्यमिता आयोग के गठन, विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में उद्यमिता केंद्र स्थापित करने सहित सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख डॉ राजीव कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार उद्यमिता विषय को पाठ्यक्रम में अनिवार्य किया जाना चाहिए। राज्यपाल ने इस पहल में सहयोग का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...