रांची, जनवरी 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड छात्र संघ ने राज्य के विश्वविद्यालयों के लिए जारी वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर में संशोधन के साथ पूर्व की भांति छुट्टियों को शामिल करने से सबंधित मांग पत्र शुक्रवार को राज्यपाल के नाम सौंपा। इस संबंध में झारखंड छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष एस अली ने कहा कि वर्ष 2026 के लिए विश्वविद्यलयों के जारी अवकाश कैलेंडर में कई महत्वपूर्ण जयंती, त्योहार और राजकीय जतरा-मेला को शामिल नहीं किया गया, जिनमें-हजरत अली की जयंती, गुरु गोविंद सिंह जयंती, चेहल्लुम, मुड़मा जतरा मेला आदि प्रमुख हैं। इन जयंती व त्योहारों को प्रतिबंधित अवकाश में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुड़मा जतरा झारखंड का सबसे बड़ा मेला है, जिसमें दक्षिणी छोटानागपुर सहित राज्य के दूसरे जिलों व विदेशों से लोग शामिल होते हैं और वर्ष 2025 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.