चतरा, जून 30 -- चतरा, संवाददाता। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था एवं विश्वविद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर सीनेट सदस्य राजेश साह, सीनेट सदस्य डॉ. संजय कुमार प्रभाकर एवं सिंडिकेट सदस्य डॉ. ललिता राणा ने सोमवार को महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति से लोकभवन में शिष्टाचार मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय एवं उसके अंगीभूत महाविद्यालयों से जुड़े लंबे समय से लंबित मामलों पर गंभीरता से विचार करने तथा शीघ्र समाधान की मांग की। मुलाकात के दौरान सीनेट सदस्य राजेश साह ने विशेष रूप से चतरा कॉलेज की भूमि लीज का अविलंब नवीकरण कराने की मांग रखते हुए कहा कि लीज नवीकरण नहीं होने के कारण महाविद्यालय के विकास कार्य, भवन निर्माण, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा कई...